अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ और तापी में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा- पहले कांग्रेस का एटीएम कर्नाटक था अब मध्यप्रदेश में सरकार बने अभी छह महीने भी नहीं हुए और वहां मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां बोरा भर-भरकर नोट मिल रहे हैं। 7-8 अप्रैल को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां छापेमार कार्रवाई हुई थी। इसमें 281 करोड़ के बेहिसाब लेन-देन की बात सामने आई। वहीं, तापी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी हटाने की बात करती है और मोदी गरीबी हटाने की बात करता है।
मोदी ने कहा, "कांग्रेस गरीब बच्चों का निवाला छीनकर अपने नेताओं का पेट भर रही है। कांग्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गए पैसों को लूट रही है। बीते कुछ दिनों में आपने देखा होगा कि कांग्रेसियों के घरों से बोरा भर-भर कर नोट निकले। पहले कांग्रेस ने कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया था, अब मध्यप्रदेश बन गया। कांग्रेस सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है।"
'कांग्रेस के टेप रिकॉर्डर में एक ही गाना बजता है- मोदी हटाओ'
मोदी ने कहा कि जब मोरारजी भाई उभरकर आए तो कांग्रेस ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन उन्होंने बाद में सरकार गिरा दी। अब उन्हें मुझसे परेशानी है कि एक चायवाले ने पांच साल निकाल दिए। ये सरदार पटेल की धरती है। देश के लिए मर मिटने वालों की धरती है। सबसे मिलकर चलना गुजरातियों का स्वभाव है।
"कांग्रेस और भाजपा की तुलना करें तो भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड और उनका टेप रिकॉर्डर देखिए। उनके टेप रिकॉर्डर में एक ही गाना बजता है मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं है। कांग्रेस आज सरदार पटेल के साथ हर हिंदुस्तानी की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। वे ऐसे लोगों के साथ है, जो देश में जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं।"
'10 साल रिमोट से सरकार चलाई'
प्रधानमंत्री ने कहा, ''पहले आए दिन देश में धमाके होते थे। आपने (कांग्रेस) 10 साल तक रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई। लेकिन हमारी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का दम दिखाया। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंक की कमर तोड़ी। कांग्रेस को अपने सपूतों पर भरोसा नहीं, उन्हें जवानों की बहादुरी के सबूत चाहिए। देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। वे ढकोसला पत्र में कहते हैं कि सेना को निहत्था बनाएंगे, देश के टुकड़े-टुकड़े के नारे लगाने वालों को जमानत दिलाएंगे।''
वॉशिंगटन. हॉलीवुड स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स ने डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव अभियान से जुड़े एक वीडियो को कॉपीराइट उल्लंघन का मामला बताकर हटा दिया है। इस वीडियो को ट्रम्प ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प के वीडियो में 2012 की फिल्म 'द डार्क नाइट राइजेज' का म्यूजिक इस्तेमाल किया गया था। वॉर्नर ब्रदर्स कंपनी ही इस फिल्म की निर्माता थी।
प्रवक्ता ने कहा- यह वीडियो अनाधिकृत
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि 'द डार्क नाइट राइजेज' के म्यूजिक के साथ पोस्ट किया गया यह वीडियो अनाधिकृत था। हम कानूनी तरीकों से इसे हटाने के लिए काम कर रहे हैं। दरअसल ट्रम्प के अकाउंट पर यह वीडियो देखकर उसके मालिक ने रिपोर्ट की थी। इसके बाद कॉपीराइट के तहत इसे हटाया गया।
वीडियो में वाशिंगटन डीसी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन के साथ कुछ और डेमोक्रेट्स भी नजर आए। हिलेरी पिछले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की प्रतिद्वंदी थीं। वीडियो में लिखा था, ''वह पहले आपको नजरअंदाज करेंगे, फिर आप पर हंसेंगे, उसके बाद आपको रेसिस्ट कहेंगे।''
No comments:
Post a Comment